Home मुख्य बंगाल के रहने वाले युवक की मिली लटकी हुई लाश। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 2, 2017

बंगाल के रहने वाले युवक की मिली लटकी हुई लाश। Voice of Darbhanga

IMG_20170603_061526

दरभंगा : शुक्रवार को एक 24 वर्षीय युवक की लटकी हुई लाश देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोर्थु पश्चिमी में किराए के घर में रह रहे पश्चिम बंगाल के नार्थ चौबीस परगाना जिला के अश्वनीनगर निवासी वरुण विश्वास के पुत्र उज्जवल विश्वास (24) की शुक्रवार को उसके किराए के घर से रस्सी से लटकी हुई लाश मिली।. घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह देर तक दरवाजा बंद देखा गया और फिर आसपास के ग्रामीणों द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर दरवाजा खोला और लटकी हुई लाश मिली। बताया गया है कि उज्जवल विश्वास कोर्थु पश्चिमी में निजी क्लिनिक चलाता था। आज सुबह देर तक दरवाजा बंद देखने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई पुलिस ने लाश को नीचे उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज पुलिस हर बिंदुओं पर छानबीन में जुट गई है।

Share

Leave a Reply