
Home मुख्य न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने की खबर सुनकर पंचायत सचिवों ने किया बीइओ कार्यालय पर हंगामा। Voice of Darbhanga
न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने की खबर सुनकर पंचायत सचिवों ने किया बीइओ कार्यालय पर हंगामा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड के 2016 शिक्षक नियोजन की फोल्डर पंचायत सचिव के द्वारा नहीं जमा करने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शंभू प्रसाद द्वारा प्रखंड के 11 पंचायत सचिवों पर प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया था। इसके बाद न्यायालय द्वारा पंचायत सचिवो पर वारंट जारी कर दिया गया। वारंट की खबर सुनते ही पंचायत सचिव बौखलाकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में पहुँच कर हंगामा करने लगे। सचिव द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर आरोप लगाया गया कि वर्ष 2016 में ही फोल्डर जमा कर दिया गया था जिस के बावजूद थाना अध्यक्ष को इस बात की सूचना नहीं दिया गया।

