Home मुख्य निगम की गरिमा बनाये रखने केलिए रबड़ स्टाम्प नही, बल्कि योग्य महिला बने मेयर: मुन्ना खान। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 3, 2017

निगम की गरिमा बनाये रखने केलिए रबड़ स्टाम्प नही, बल्कि योग्य महिला बने मेयर: मुन्ना खान। Voice of Darbhanga

IMG_20170603_074109

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम चुनाव समाप्त होते ही मेयर पद की सरगर्मी बढ़ गयी है और पार्षदों की खरीद फरोख्त का भी आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है। महागठबन्धन की मजबूत स्थिति में पूर्व मेयर ओमप्रकाश खेड़िया की पत्नी वैजंती खेड़िया की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है। पर इसी बीच वार्ड 47 के वार्ड पार्षद रह चुके आशुतोष कुमार की माँ इस बार निर्विरोध चुन कर मेयर की दावेदारी की पेश कर रही हैं। वहीँ वार्ड 29 के पार्षद पति मुन्ना खान ने भी मेयर पद केलिए अपनी दावेदारी मीडिया के सामने घोषित किया।

श्री खान ने कहा कि यदि मेयर का पद महिला केलिए सुरक्षित है तो महिला शक्ति का सम्मान करते हुर इस पद पर उस महिला को बैठना चाहिए जिसमें स्वयं से बैठक के संचालन की क्षमता हो। रबड़ स्टाम्प महिला को बैठा कर इस पद की गरिमा को न गिराया जाय। उनकी श्रीमती शबाना खामन सक्षम हैं और योग्य हैं। पर पार्षदों की खरीद बिक्री शुरू हो जाने के कारण माहौल खराब हो रहा है और रबड़ स्टाम्प महिला को बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि बोर्ड की बैठक बोर्ड के बाहर कर लिया जाय। साथ ही श्री खान में पार्षदों से भी आह्वान किया कि जो आपको पांच लाख देकर आपका वोट लेगा, वह आपके वार्ड का विकास करने देगा या पहले खुद की पूँजी निकालेगा! वार्ड पार्षदों को जिस जनता ने अपना भरोसा देकर जिताया, उस भरोसे का सौदा न करें। योग्य महिला को ही पार्षद बनाएं जो बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता स्वयं करने की क्षमता रखती हो ताकि निगम की गरिमा बनी रहे। निगम की गरिमा का ख्याल रखना सभी पार्षदों की नैतिक जिम्मेवारी भी है। साथ ही श्री खान ने मांग की कि प्रशासन भी पार्षदों की गतिविधियों पर नजर रखे और खरीद बिक्री करने वाले पर सख्त कारवाई करे। उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया से भी आह्वान किया कि वे भी पार्षदों और खरीद फरोख्त करने वाले पर नजर रखे और उन्हें बेनकाब करें।

श्री खान ने दावेदारी में पार्षदों की संख्या पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पाँच पार्षद उनके अपने साथ हैं। एक दो दिन में उन्हें एनडीए का भी समर्थन मिल सकता है और एनडीए समर्थित पार्षदों का सहयोग भी उन्हें मिलेगा।

Share

Leave a Reply