Home मुख्य बकाये ऋण को लेकर अशोक पेपर मिल के मालिक धरमगोधा सहित अन्य के खिलाफ इश्तेहार जारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 3, 2017

बकाये ऋण को लेकर अशोक पेपर मिल के मालिक धरमगोधा सहित अन्य के खिलाफ इश्तेहार जारी। Voice of Darbhanga

IMG_20170603_092341

दरभंगा: कोलकाता स्थित ऋण वसूली प्राधिकरण कोर्ट के आदेश पर धर्मगोधा व अन्य के खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया है। यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया के करोड़ों बकाया मामले में कोर्ट ने यह कार्रवाई की है । दरसल अशोक पेपर मिल के मालिक धर्मगोधा व अन्य के खिलाफ ऋण चुकता नहीं करने को लेकर कोलकात्ता ऋण वसूली प्राधिकरण में मामला चल रहा था जिसमे नियुक्त रिसीवर अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिंह व यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार मिश्र ने अशोक पेपर मिल के तीन ठिकानों इश्तेहार चिपकाया है।

रिसीवर अधिवक्ता के अनुसार श्री धरम गोधा एवं अन्य के खिलाफ ट्रिब्यूनल ने ऋण चुकता नहीं करने का दोषी पाया है। चिपकाए गए इश्तेहार में 9 करोड़ 91 लाख 41 हजार 965 रुपये वसूली को बकाया दिखाया गया है।

Share

Leave a Reply