
Home मुख्य ग्रामीणों ने चार गायों को ले जाते तस्करों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga
ग्रामीणों ने चार गायों को ले जाते तस्करों को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga

दरभंगा: यूपी में गौरक्षक दल के सक्रिय होने के बाद दरभंगा जिले के बिरौल अनुमण्डल में भी आज सुबह पोखराम के ग्रामीणों ने चार गायों को ले जाते हुए एक व्यक्ति को रोक लिया। चारो गायों को एक पिकअप में लाद कर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसे रोककर बिरौल थाना को इसकी सूचना दी। थाना से आये अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने चार गौ के साथ वाहन के साथ करहरी गाँव निवासी मो0 सुलेमान एवं गुलफान नाम के एक व्यक्ति को सुरक्षित थाना ले गये। इस मामले की पुष्टि करते हुए बिरौल डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया है और तस्करों द्वारा पशु क्रूरता की शिकायत की गयी है। इस पर विधि सम्मत कारवाई की जा रही है।

