Home मुख्य काफी संतोषप्रद रहा लोक शिकायत निवारण कार्यालय के प्रथम वर्ष का कार्यकाल: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 3, 2017

काफी संतोषप्रद रहा लोक शिकायत निवारण कार्यालय के प्रथम वर्ष का कार्यकाल: जिलाधिकारी। Voice of Darbhanga

IMG_20170603_182448

दरभंगा: लोक शिकायत निवारण कार्यालय का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दरभंगा जिला अंतर्गत एक जिला स्तरीय एवं तीन अनुमंडलीय स्तरीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय की स्थापना 5 जून 2016 को की गई। इस एक वर्ष की अवधि में इसकी उपलब्धि काफी संतोषप्रद रहा तथा आम नागरिकों के द्वारा भी इसे काफी सराहा जा रहा है। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय सदर अनुमंडल, बेनीपुर तथा बिरौल, कुल मिलाकर 85 % परिवादों  का निष्पादन किया गया। दरभंगा जिला में कुल 13 मामलों में लोक प्राधिकारों पर कुल ₹26000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है एवं लोक प्राधिकारों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है, जैसे -अंचल अधिकारी घनश्यामपुर, अंचल अधिकारी बहेरी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी  बिरौल ,प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरपुर ,पंचायत सचिव एवं मुखिया बिरौल, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जाले ,ग्राम – सझुआर बेनीपुर द्वारा प्राथमिक विद्यालय  सझुआर के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम मोहन चौधरी द्वारा अनियमितता एवं सरकारी राशि का गबन सिद्ध हुआ एवं उनके विरुद्ध स्थानीय बहेरा थाना में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बेनीपुर द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर दिया गया है जिसका थाना कांड संख्या 179/17 है।

Share

Leave a Reply