
एलएनएमयू में एक जगह से दूसरे जगह छ: शिक्षकों के स्थानांतरण पर सहमती। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित स्थानांतरण समिति की बैठक में अंगीभूत महाविद्यालयों में एक जगह से दूसरे जगहों पर छ: लोगों के स्थानांतरण पर सहमती बनी. 33 शिक्षकों ने अपने स्थानांतरण के लिए आवेदन दे रखा था. जिसमें 18 शिक्षकों ने स्रातकोत्तर विभागों में और 15 शिक्षकों ने अंगीभूत महाविद्यालयों के लिए आवेदन किया था. वहीं आवेदन में त्रुटी रहने के कारण अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया. वहीं जिन शिक्षकों ने स्वास्थ को आधार बनाकर स्थानांतरण करने का अनुरोध किया था. वे लोग विहित प्रक्रिया के तहत स्थानांतरण अनुरोध का प्रलेख संलग्न कर अगली बैठक में प्रस्तुत करे. वहीं महाविद्यालयों से पीजी विभाग और पीजी विभाग से महाविद्यालयों में स्थानांतरण के लिए विषय-विशेषज्ञों की समिति गठित की गई और इस समिति की अनुसंशा के बाद अगली बैठक में निर्णय लेने पर सहमती बनी.

