Home मुख्य माँगो को लेकर दरभंगा जिला किसान सभा का धरना-प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 3, 2017

माँगो को लेकर दरभंगा जिला किसान सभा का धरना-प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

IMG_20170604_061342दरभंगा: दरभंगा जिला किसान सभा की ओर से समाहरणालय के समक्ष आज सैकड़ों किसानों, मजदूरों व महिलाओं ने 6 सूत्री मांगों के समर्थन में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सुबह से विभिन्न अंचलों के जत्था जुलूस के साथ आकर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना स्थल पर बैठ गए। वहीं दरभंगा जिला किसान सभा के अध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियां व कारपोरेट घराने सरकार की नीति के कारण किसानों को लूट रहे हैं।इसके खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष रामकुमार झा ने बाढ़, सुखाड़ और बिजली संकट से उत्पन्न समस्याओं के स्थायी निदान के लिए नेपाल से निकलने वाली नदियों कोसी, कमला व बागमती पर बहुदेश्यी डेमों की स्वीकृति योजनाओं के कार्यान्वयन में हो रही उपेक्षा नीति की आलोचना करते हुए संघर्ष तेज करने पर बल दिया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा दरभंगा के जिला सचिव नारायणजी झा ने किसानों मजदूरों के विरोधी केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों की तीव्र निंदा करते हुए संघर्षों को तेज करने का आह्वान किया। सभा को दरभंगा जिला किसान सभा के महासचिव रामनरेश राय, कमलाकांत ठाकुर, जिला परिषद सदस्य नबी हसन, सुधीर राय, आशुतोष मिश्र, रोहित महतो, श्यामा देवी, विद्या देवी, शशिकांत झा, रामउदगार साहु, गंगा राम, महेंद्र साह, सुरेंद्र प्रसाद ¨सह आदि नेताओं ने संबोधित किया। अंत में एक 6 सूत्री मांगो का स्मार पत्र समाहर्ता को सिपुर्द किया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान सभा के दरभंगा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी और महासचिव रामनरेश राय ने किया।

Share

Leave a Reply