Home मुख्य रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ आइसा-इनौस ने फूँका मुख्यमंत्री का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 3, 2017

रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ आइसा-इनौस ने फूँका मुख्यमंत्री का पुतला। Voice of Darbhanga

IMG_20170604_062524दरभंगा: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने के विरुद्ध आइसा व इनौस ने शनिवार को भोगेन्द्र झा चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। आंदोलनकारियों की मांग है कि लगातार दो वर्षों से टॉपर घोटाला के लिए जिम्मेवार शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने, बड़े पैमाने पर इंटर के रिजल्ट में हुई गड़बड़ी व धांधली के आलोक में तमाम कापियों को पुनर्मूल्यांकन निशुल्क करावे राज्य सरकार, सामान्य स्कूल प्रणाली लागू करें नीतीश कुमार, शिक्षा और रोजगार को मौलिक अधिकार दे राज्य सरकार। आइसा नेता विशाल मांझी की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा की गई। आइसा के राजस्व सचिव संदीप कुमार चौधरी ने इंटर के रिजल्ट में की गई व्यापक पैमाने पर धांधली के जिम्मेवार शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने तथा पीड़ित छात्रों की कापियों का पुनर्मूल्यांकन निशुल्क कराने की मांग राज्य सरकार से की। जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा ने तत्काल पूरे राज्य में शिक्षा के स्तर को ठीक करने के लिए समान स्कूल प्रणाली लागू करने व वह 2 वर्षों से किए जा रहे टॉपर घोटाले के जिम्मेवार शिक्षा मंत्री पर एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद आकिब नजर, दीपक कुमार, मो. तारिक हुसैन, मयंक कुमार, किशोर कुमार, रंजीत कुमार, रंजन कुमार, रमन कुमार निराला, अमित पासवान, नंदकिशोर शर्मा, मो. शाहिद अली आदि ने भी संबोधित कर स्वरोजगार विरोधी नीतीश को अभी लंबित मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की।

Share

Leave a Reply