
खुले मैदान में पार्षदों का शपथ ग्रहण कराकर धनबल के प्रयोग पर रोक केलिए जिलाधिकारी को दिया आवेदन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : महापौर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच चुनाव में धन-बल की बात भी होने लगी है और इसे रोकने के लिए निगम के नवनिवार्चित 25 पार्षदों ने जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा है. पार्षद मधुबाला सिन्हा, मुन्नी देवी सहित 25 पार्षदों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है. जिसमें इन लोगों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि हमलोग जनसेवक हैं और जनता को भी लगे की उनके सामने कर्तव्य का शपथ ले रहे हैं और लोक तांत्रित पद्धति से नेता चयन कर सके ताकि धन-बल और लोभ का खेल ना हो, इसलिए हमलोग चाहते है कि जनता कि सामने खुले मैदान में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया अपनायी जाय, इसके लिए जिला प्रशासन जहां चाहे शपथ ग्रहण का आयोजन करावें. जहां वार्डों की जनता भी मौजूद रहेगी और वहां कानूनी एवं संवेधानिक प्रावधान के तहत महापौर और उप महापौर का चयन हो सके. ज्ञापन पर हस्तक्षार करने वालों में मंजु देवी, सोभना कुमारी, अजय कुमार जालान, अजय महतो, शंकर प्रसाद जयसवाल, अमोला महतो, परसुराम गुप्ता, सुबोध कुमार विश्वकर्मा, बेला देवी, वैजंती खेडिया, पूजा मंडल, शिश चंद्र पटेल, मुन्नी देवी, विनोद मंडल, रिता देवी, गीता देवी, शाहिदा तरन्नु, नुजहत परवीन, सोहन यादव, मो. रजाउल्लाह, अजय महतो, आशा किशोर प्रजापति, इसरत जहां, देवकी देवी, निशा कुमारी शामिल है.

