
नहाने के दौरान नदी में डूबने से युवती की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के हजारीनाथ मंदिर के पास घाट पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवती स्नान करने बागमती नदी के घाट पर पहुंची और पांव फिसलने से नदी में गिर गई और गहरे पानी मे डूबने लगी। नदी में डूबती युवती को देखते हुए घाट पर स्नान करने वाले लोगो ने पहले शोर मचाना शुरू किया। जब तक लोग समझ पाते, युवती नदी में डूब चुकी थी। स्थानीय लोगो ने किसी प्रकार से नदी से युवती को निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतिका की पहचान हसन चौक निवासी भोला साह की बेटी रानी कुमारी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वही रानी के परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।

