
निष्पक्ष एवं लोकतान्त्रिक तरीके से होगा काँग्रेस का संगठन चुनाव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिला काँग्रेस की संगठनात्मक चुनाव 2017 को लेकर रविवार को बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मो.असलम की अध्यक्षता पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। दिल्ली से आए बिहार कांग्रेस संगठन चुनाव प्राधिकार, एपीआरओ अहमद नासीर ने बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियो, प्रखंड आध्यक्षों,व जिला छानबीन समिति के सदस्यों से संगठन चुनाव को लेकर समीक्षा की।
जिले के सभी प्रखण्डों व पंचायतों में चलाये गए सदस्यता अभियान में कुल 54208 सदस्य बनाये जाने पर एपीआरओ अहमद नासीर ने प्रसन्ता जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष सहित सभी प्रखंड अध्यक्षों व पदाधिकारियों की सराहना की। उन्होने कहा कि संगठन चुनाव पुरी तरह से निष्पक्ष व लोकतांत्रिक तरीके से कराई जायेगी। जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी तबियत ख़राब होने की बजह से आज की बैठक में उपस्थित नहीं थे। बैठक में, प्रदेश काँग्रेस के सचिव देवेन्द्र मोहन मिश्र,उपाध्यक्ष रामपुकार चौधरी,डॉ.अब्दुल हादी सिद्दीक़ी,महासचिव शुशील कुमार सिंह,हशमत अली,,धनंजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष, उदित नारायण चौधरी,गुलाम शाहिद,विवेकानंद चौधरी,महादेव पासवान,प्रो.शिव नारायण पासवान,युवा काँग्रेस के प्रदेश महासचिव, रतिकांत झा,सैय्यद तनवीर अनवर,मो.मुस्तक़ीम, मो.शाहिन परवेज़, एनएसयूआई के त्रिभुवन कुमार,आदि नेताओँ ने अपने अपने विचार रखें।

