Home मुख्य फ़िल्मी स्टाइल में पीछा करके पुलिस ने शराब लदी पिकअप को पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 4, 2017

फ़िल्मी स्टाइल में पीछा करके पुलिस ने शराब लदी पिकअप को पकड़ा। Voice of Darbhanga

IMG_20170604_165608

दरभंगा: बीती रात एनएच पर चोर पुलिस का कोई फ़िल्मी सीन जैसे चल रहा हो, वही नजारा बना हुआ था। एक पिकअप पर शराब लदी थी जिसके आगे और पीछे शराब माफिया स्काउट करते हुए जा रहे थे। पुलिस ने पिकअप के आगे गाडी करके रोकने का इशारा किया तो पिकअप ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया और पीछे से चल रहे माफिया स्काउट ने पिकअप का पीछा छोड़ दिया तथा आगे चल रहे माफिया को भी अलर्ट कर दिया। फिर दोनों साइड हो गए और आखिर पुलिस के हाथ पिकअप धरा ही गया। जी हां, ये पूरा वाकया बीती रात का है जिसे पूरी बहादुरी के साथ सिमरी थानाध्यक्ष ने अपने टीम के साथ जान पर खेल कर अंजाम दिया है।

बीती देर रात सिमरी थाना की पुलिस ने एनएच 57 पर 8-10 किलोमीटर तक खदेड़ कर एक शराब लदी पिकअप को पकड़ने में सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष राजन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पीछा कर पिकअप नम्बर BRO6GA-2374 को पकड़ा गया। इस पिकअप से 39 कार्टून रॉयल स्टैग बरामद हुआ जिसमे कुल 604 बोतल शराब था। पिकअप के साथ राजविराज (नेपाल) निवासी स्व0 दिनेश साह के पुत्र आनन्द कुमार को गिरफ्तार किया गयं आनन्द कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि निर्मली के मनीष कुमार ने यह शराब मुजफ्फरपुर के सुजावालपुर से राकेश कुमार से लिया। मनीष कुमार स्कार्पियो से पिकअप के आगे आगे चल रहा था तथा राकेश कुमार पीछे से आ रहा था। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर मनीष कुमार भाग गया तथा राकेश कुमार भी पीछे ही रह गया।

इस मौके पर एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शराब माफियाओं के विरुद्ध गत रात्रि विशेष अभियान चलाया गया जिसमें कई अन्य थानों द्वारा भी शराब बरामदगी की गयी है। पर सबसे बड़ी बरामदगी सिमरी थाना की पुलिस द्वारा की गयी है।

Share

Leave a Reply