Home मुख्य कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट पीट कर पिता को मार डाला। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 4, 2017

कलयुगी बेटे ने लाठी से पीट पीट कर पिता को मार डाला। Voice of Darbhanga

IMG_20170604_183403

दरभंगा: नशे की लत बहुत बुरी होती है और जिसे पकड़ लेती है, उसे छोड़ती नही। समझाना भी भारी पड़ जाता है और समझाने वाले को जान से हाथ भी धोना पड़ता है भले वह अपने खून का रिश्ता ही क्यों न हो। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है मब्बी ओपी अंर्तगत शीशो पूर्वी में जहाँ एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ह्त्या का आरोपी युवक 30 वर्षीय साजन दास एक नम्बर का नशेड़ी था और अक्सर नशे की हालत में मारपीट हंगामा किया करता था। इससे तंग होकर उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर भाग गयी थी। इस कारण वह और ज्यादा तनाव में रहने लगा था और घर में माँ बाप से भी कहासुनी हो जाती थी। शनिवार की रात भी जब वह घर लौटा तो माता पिता से बहस करने लगा। जब उसके पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया तो पुत्र ने क्रोध में अपने पिता 63 वर्षीय मोखन दास की लाठी से पीट पीट कर हत्या कर दी। साथ ही माँ को भी घायल कर दिया।

सदर डीएसपी दिलनवाज अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगे की छानबीन कर रही है। मृतक की पत्नी ने अपने बेटे के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करवाया है। इस घटना से फिलहाल पुरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गयी।

Share

Leave a Reply