
मोदी फेस्ट एवं योगी के यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपाइयों ने कसी कमर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: 10 जून को आहूत मोदी फेस्ट प्रदर्शनी एवं 15 जून को यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी की सभा की सफलता को लेकर रविवार को जिला भाजपा की बैठक अध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दोनों कार्यक्रमों की सफलता को लेकर विचार- विमर्श किया गया। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी नागेंद्रजी ने कहा कि तीन दिवसीय मोदी फेस्ट प्रदर्शनी 10 जून से लहेरियासराय स्थित धरनास्थल मैदान में आहूत की गई है। इसमें लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों व केंद्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आगमन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा एवं उस दिन से महागठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। पूर्व संगठन महामंत्री हरेंद्र पांडे ने कहा कि प्रदर्शन में कृषि योजना, कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया समेत दर्जनों योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगों को यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी के आगमन के बारे में जानकारी दें। जाले विधायक जीवेछ कुमार एवं पूर्व विधायक डॉ. अशोक यादव ने कहा कि इस फेस्ट के माध्यम से लोग केंद्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकते हैं। गरीबों के जीवन स्तर में कैसे सुधार लाया जाए को लेकर चलाई गई योजनाओं से भी लोग रू ब रू हो सकते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आगमन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, राम कुमार झा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, सुनील सिंह, मिश्री लाल यादव, डॉ. राम चंद्र प्रसाद, सुजीत मल्लिक, आदित्य नाथ चौधरी मन्ना, संजीव साह, राजेश रंजन, संतोष पासवान, अभय झा, अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी मनीष जायसवाल, राजू तिवारी आदि ने हिस्सा लिया।

