Home मुख्य विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया पीपल का पेड़। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 5, 2017

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया पीपल का पेड़। Voice of Darbhanga

IMG_20170605_175645

दरभंगा: बिरौल में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायत सरकार भवन पोखराम उत्तरी के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पीपल का पेड़ लगाते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी ने किया। श्री चौधरी ने कहा कि पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा लगातार घट रही है और ऐसे में पेड़ ज्यादा से ज्यादा लगाना जरूरी हैं। पीपल का पेड़ ऑक्सीजन का सबसे बड़ा श्रोत है और यह आध्यात्मिक के साथ साथ वैज्ञानिक महत्व भी रखता है। यह एकमात्र ऐसा पेड़ है तो दिन रात चौबीसों घण्टा केवल ऑक्सीजन ही प्रदान करता है। अतः पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेते हुए इस प्रांगण में पीपल का पेड़ लगाया गया है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश राय , गंगा यादव , कौशल चौधरी , प्रिंस चौधरी , नटवर चौधरी आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply