
मिथिला विवि के पुस्तकालय में वाई-फाई सेवा की शुरूआत। Voice of Darbhanga
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय में आज समारोह पूर्वक वाई-फाई सेवा की शुरूआत की गई. इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्रीय पुस्तकालय को आधुनिक तकनिक से सुसज्जित कर स्वचालित पुस्तकालय बनाया जाएगा. अब यहां छात्र-छात्रओं को आसानी से इंटरनेट उपलब्ध हो जाएगा. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से संबंधित सभी पठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अंतर्गत छात्रों को स्मार्ट फोन के जरिये शोध एवं नेट के छात्र शोध गंगोत्री की पाठशाला आज लिंक से देश स्तर पर हुई शोधों का अध्ययन कर सकते है. कुलपति ने कहा कि केन्द्रीय पुस्तकालय को जुलाई 2018 के बीच रूषा/युजीसी के द्वारा वित उपलब्ध करा कर स्वाचालित पुस्तकालय बनाया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कुलपति प्रो. राज किशोर झा ने की. कार्यक्रम का संचालन डॉ. राम भरत ठाकुर ने किया. जबकि धन्यावाद ज्ञापन शिक्षक रंजीत कुमार महतो ने किया. समारोह में मिथिलेश कुमार पासवान, विकास कुमार श्रीवास्त, रजनिश कुमार मिश्रा, रमेश मिश्रा, शम्भु दास, रिता कुमारी, रागिनी वर्मा, चंद्रन कुमार ठाकुर, कुमार गिल्स, बाबूल, विक्रम पासवान, विनोदानंद आदि मौजूद थे.

