
पशु विक्री पर केन्द्र की रोक के विरूद्ध होगा आंदोलन : नंदकिशोर। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिला किसान सभा कार्यकर्ताओं की बैठक बाबू साहब की अध्यक्षता में हुई. बैठक को अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव नंदकिशोर शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार पशु विक्रेता एवं क्रेताओं को पांच-पांच कागज एवं छह महीना तक बेचने पर रोक लगा दी है. उन्होंने कहा कि बेचने पर कानूनी कारवाई के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा ने आह्वान किया कि 9 जून 2017 को गांव गांव में नुक्कड़ सभा कर मोदी सरकार का पुतला दहन किया जाएगा. श्री शुक्ला ने कहा कि बिहार में भूमि संघर्ष के नेता अजीत सरकार के शहादत 14 जून 1997 को अपराधियों ने कर दिया था इसीलिए शहादत दिवस के अवसर पर 14 जून 2017 को पूरे बिहार में जिला मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण जन करवाई किया जाएगा. बैठक में बिहार राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष ललन चौधरी ने कहा कि किसान सभा के नेतृत्व में नया संघर्ष हनुमान नगर के गांव में शुरू हुआ है, तथा फैसलों पर बल देते हुए जन कारवाई की तैयारी करने पर जोर देते हुए बोले कि बिहार एवं केंद्र की सरकार गरीब विरोधी है जो जन कल्याण योजना लागू करने में आना-कानी करती है. बैठक में किसान काउंसिल के अविनाश ठाकुर, किसान के सुप्रसिद्ध नेता विजयकांत ठाकुर, जिला के संयुक्त मंत्री रामसागर पासवान, सुबोध चौधरी, रामप्रित राम, सुदामा ठाकुर आदि नेताओं ने भाग लिया.

