Home मुख्य पेट्रोल कांड में आरोपी सपना की जमानत याचिका खारिज। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 5, 2017

पेट्रोल कांड में आरोपी सपना की जमानत याचिका खारिज। Voice of Darbhanga

IMG_20170601_190358

दरभंगा : कबिलपुर निवासी मनोज चौधरी की निर्मम हत्या के आरोप में मंडल कारा दरभंगा  में कैद सपना कुमारी की जमानत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरूणेंद्र सिंह की अदालत ने खारिज कर दिया है. अब आरोपी को जमानत  की चाह रखने पर जमानत के लिए पटना उच्च न्यायालय की शरण में जाना होगा. उल्लेखनीय है कि  सत्र न्यायाधीश की अदालत में महिला आरोपी की ओर से नियमित जमानत याचिका संख्या- 324/17 दाखिल करते हुए अपने को बेगुनाह और पूर्णत: निर्दोष बताते हुए जमानत की  गुहार लगाई गई थी. अदालत ने दोनो पक्षों की दलीलें और अभिलेखों का अवलोकन के बाद  आरोपी की याचिका खारिज कर दी है. बतातें चले कि  लहेरियासराय थाना से महज कुछ ही दूरी पर कबिलपुर निवासी मनोज चौधरी को दिन-दहाड़े पेट्रोल छिड़ककर  कर आग  लगा कर हत्या कर दी गई थी. इस घटना से कई  दिनों तक पुरा शहर आन्दोलित रहा था. इसी मामले मे पुलिस ने दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया था.

Share

Leave a Reply