Home मुख्य पर्यावरण दिवस पर कोर्ट परिसर में जिला जज ने किया वृक्षारोपण। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 5, 2017

पर्यावरण दिवस पर कोर्ट परिसर में जिला जज ने किया वृक्षारोपण। Voice of Darbhanga

IMG_20170605_225232दरभंगा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार  को व्यवहार न्यायालय दरभंगा के प्रांगण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अरूणेंद्र सिंह ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया. वहीं अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने भी वृक्षारोपण रोपन कर अपने हाथों से पेड़ों की सिंचाई कर हरियाली की महत्ता का संदेश दिया. इस अवसर पर जिला जज श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पूरे  विश्व में पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है. इसके कारण सारा विश्व अपनी चिन्ता जता रहा है. पर्यावरण संतुलन के लिए हरे पेड़ की अनिवार्यता सिद्ध है. इस लिए हर आदमी को अपनी जिंदगी में पेड़ लगाना चाहिए और अपने पुत्र की तरह उसकी रक्षा करना चाहिए. इससे हरियाली  तो बढेगी हीं  अच्छी  वर्षा भी होती है. पारितंत्र रक्षा की मुहिम को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता है. इस मौके पर  प्रथम अपर जिला एवं सत्र  न्यायाधीश अशोक कुमार श्रीवास्तव, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश अजित कुमार सिंहा, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय, पंचम अपर सत्र न्यायाधीश रूपेश देव, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार  और मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी दिलीप कुमार वर्मा सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply