
समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कार्यपालक अभियंता के विरूद्ध कारण पृच्छा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी के साप्ताहिक समीक्षा बैठक से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर ग्रामीण कार्य विभाग दरभंगा के कार्यपालय अभियंता के विरूद्ध कारण पृच्छा जारी करने का निदेश दिया गया है. जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता आयोजित बैठक में पुन: डीसी विपत्र के समायोजन का मामला सामने आया. जिसके बाद जिलाधिकारी काफी शख्त दिखे. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर महालेखाकार कार्यालय में जाकर संबंधित विभाग को समायोजन कराने का निदेश दिया. समीक्षा पाया गया कि लोक सभा, विधान सभा और पंचायत चुनाव में विधि व्यवस्था को लेकर जो व्यय हुए थे. उसका समायोजन अब तक नहीं हो सका है. इतना ही नहीं आपदा विभाग का भी लगभग 4 करोड़ रूपये राशि का समायोजन अब तक नहीं हुआ है. अधिकृत रूप से दी गई जानकारी के अनुसार डीसी विपत्र को लेकर जिलाधिकारी को काफी शख्त बताया गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि हर सप्ताह समीक्षा होती है और यह मामला पिछले तीन साल से लंबित चल रहा है.

