Home मुख्य बोर्ड अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री पर कारवाई तक आंदोलन रहेगा जारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 5, 2017

बोर्ड अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री पर कारवाई तक आंदोलन रहेगा जारी। Voice of Darbhanga

IMG_20170605_233351दरभंगा : टॉपर घोटाला की जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई की ओर से आज जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पर धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के अध्यक्ष नंदकिशोर झा बेचन ने किया. जबकि कार्यक्रम का संचालन चंदन मिश्रा ने किया. इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संजीव साह ने अपने संबोधन में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में सरकार ने छात्रों का भविष्य अंधकारमय बनाकर रख दिया है. 8 लाख विद्यार्थियों को इंटर में फैल कर दिया गया है. जिसको लेकर पूरे देश में बिहार की छवि खराब हुई है.  उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तिफा देने की सलाह भी दी. भाजयुमो के जिलाध्यक्ष श्री झा ने परीक्षा परिणाम पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार के शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल चुकी है. सरकार सिर्फ खनापूर्ति के लिए शिक्षा सचिव पर कारवाई करने की बात कही है, लेकिन जबतक सरकार बोर्ड के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री पर कारवाई नहीं करती तब तक भाजयुमो कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे. कार्यक्रम को पूर्व विधान पार्षद मिश्रिलाल यादव, आदित्य नारायण मन्ना, सुजीत मल्लिक, मुकुंद चौधरी, गोपाल झा, सोनू ठाकुर, राजीव चौधरी, अशोक प्रियदर्शी, मणिकांत राय, रजनिश झा, अशेश्वर पासवान, कुमार मदन मोहन, राजेश सिंह, घनश्याम चौधरी, पारस नाथ चौधरी, सत्येन्द्र कुमार, संतोष ठाकुर, रमाशंकर शर्मा, उमेश चौधरी, राजेश झा, केशव, अशोक नायक, सचिन जैन, लवली झा शामिल थे. धन्यवाद ज्ञापन अमित झा और संचालन चंदन मिश्रा ने किया. कार्यक्रम के बाद 9 सूत्री मांग पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा गया.

Share

Leave a Reply