
इंटर के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र जनाधिकार परिषद ने किया डीईओ कार्यालय में तालाबंदी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार इंटर रिजल्ट में हुए गड़बड़ी और घोटाले को लेकर छात्रो का गुस्सा रुकने का नाम नही ले रहा है और छात्र संगठन रोज़ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन रहे हैं। इसी कड़ी में आज शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और निशुल्क कॉपी की पुनर्मूल्यांकन की मांगों को लेकर जनाधिकार छात्र परिषद के दर्ज़नो छात्र ने दरभंगा ज़िला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आक्रोशित छात्रों ने कार्यालय में घुस कर न सिर्फ वहां का कामकाज बाधित किया बल्कि सरकारी दफ्तर में अपना ताला भी लगा दिया। हालांकि ताला लगाने से पहले ऑफिस के सभी कर्मचारी को दफ्तर से बाहर निकाल दिया । आंदोलन कर रहे छात्र एक तरफ जहाँ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे है वही सभी छात्रों की कॉपी की जांच निशुल्क करने की भी मांग कर रहे है। साथ ही टॉपर गणेश की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए छात्र ने बिहार के मुख्यमंन्त्री नीतीश कुमार पूछ रहे है कि गलत उम्र पर अगर गणेश को जेल तो लालू यादव के बेटे बिहार सरकार के मंत्री तेज़ प्रताप यादव और बिहार के उपमुख्यमंन्त्री तेजस्वी यादव को गलत उम्र बताने पर जेल क्यों नही ।

