Home मुख्य आपसी विवाद में गोली मार कर किया घायल। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 6, 2017

आपसी विवाद में गोली मार कर किया घायल। Voice of Darbhanga

IMG_20170607_024929दरभंगा: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर में आपसी वर्चस्व में दो गुटों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया जब तीर्थमनी सिंह और गौतम कुमार अपने घर से निकलकर बाजार जा रहे थे। उसी वक्त पुराने रंजिश का बदला लेने पहले से घात लगाए रौनक सिंह ने तीर्थमनी सिंह और गौतम कुमार को गोली मार घायल कर दिया। वही अभिमन्यु सिंह ने घायल तीर्थमनी सिंह को तेज धार हथियार से पीठ और बाँह पर वार कर मौत की नीद सुलाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक दोनों भाई तीर्थमनी सिंह को मौत की नीद सुलाते तब तक गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुटने लगे और लोगो को आते देख दो भाई मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगो द्वारा इस घटना की सुचना पुलिस को देते हुए घायल तीर्थमनी सिंह और गौतम कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। दरसल घटना उस वक्त घटी जब तीर्थमनी सिंह अपने तीन मित्र के साथ बाजार जाने के लिए अपने घर से निकले। उसी वक्त पहले से घात लगाए रौनक सिंह और अभिमन्यु सिंह ने अचानक हमला बोलते हुए गोली चलाना शुरू कर दिया जिसमे तीर्थमनी सिंह को पैर में गोली लगी तथा गौतम कुमार को घुटना के पास गोली लगी। लेकिन संयोग अच्छा था की गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए और उनलोगो की जान बच गयी। बरहाल दरभंगा पुलिस मामले को दर्ज कर अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share

Leave a Reply