
वॉयस ऑफ़ दरभंगा के विशेष सदस्यता अभियान में जुड़ रहे हैं सभी आम और ख़ास । Voice of Darbhanga

दरभंगा: ढाई लाख पाठकों की पसंद बन चुके वॉयस ऑफ़ दरभंगा के सालगिरह के अवसर विशेष ऑफर के तहत वार्षिक सदस्यता प्रदान करने की योजना शुरू की गयी है। इस योजना से जुड़ने के लिए सदस्यों को एक हज़ार रुपये वार्षिक सदस्यता सहयोग देना होगा। सदस्यों को एक विज्ञापन पेज में एक रुपया प्रतिदिन के दर से विज्ञापन का “एक रुपये में एक विज्ञापन” योजना के तहत लाभ मिलेगा। साथ ही अन्य प्रमुख विज्ञापनों या शुभकामनाओं को देने में 50% तक की छूट सदस्यों को मिलेगी। प्रोमोशनल न्यूज़ में सदस्यों को प्राथमिकता दी जायेगी। अधिकतम सौ सदस्य ही इस योजना से जुड़ेंगे। योजना से जुड़ने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2017 निर्धारित है। सभी बने सदस्यों को विशेष सदस्यता कार्ड 20 जुलाई को वॉयस ऑफ़ दरभंगा के सालगिरह के अवसर पर प्रदान किया जायेगा।
इस अभियान की घोषणा के साथ सबसे पहले दरभंगा जिला कांग्रेस के महासचिव सह प्रेमजीवर पंचायत के मुखिया जिशान फारुकी इस योजना से जुड़कर सदस्य बने। साथ ही ऑल बिहार ब्राह्मण फेडेरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी, जदयू सेवा दल के जिलाध्यक्ष राम उदार सहनी तथा पूर्व महापौर अजय पासवान भी प्रथम दिन सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख व्यक्तियों में शामिल हैं। कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने संपर्क स्थापित कर जुड़ने की इच्छा जतायी है। इस योजना से जुड़ने केलिए आप अपना नाम पता एवं मोबाइल नम्बर 9661333115 पर व्हाट्सएप भी कर सकते हैं या voiceofdarbhanga@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।

