
सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत कर्मी के घर लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के दड़िमा इटहरवा गाँव निवासी मनीष आंनद के घर बीती रात घर चोरों ने घर मे घुस कर लाखों का समान चोरी कर लिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीती रात चोर बाहरी शौचालय के रास्ते घर मे प्रवेश किया और घर मे रखे कीमती समान सहित नगद राशि की चोरी कर ली । जब अहले सुबह घर के लोगो की नीद खुली थी तो घर मे चारो तरफ समान बिखरा मिला । जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और पुलिस मौके पर पहुंचकर अनुसन्धान कर रही है । आपको बताते चलू की मनीष आनंद दरभंगा जिला सूचना जनसंपर्क विभाग में कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पे कार्यरत है ।

