
दरभंगा: आज दिन में हुई बारिश के दौरान ठनका गिरने अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर गाँव निवासी जीतेन्द्र पासवान के 13 वर्षीय पुत्र सुमन की मौत हो गयी। वह प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर के पांचवीं कक्षा का छात्र था। बारिश के समय वह ट्यूशन पढ़ कर दिन के करीब ढाई बजे साइकल से घर लौट रहा था।