Home मुख्य एलएनएमयू में एआईएसएफआर के छात्रों ने की तालाबंदी के बाद कुलपति के साथ हुई वार्ता। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 7, 2017

एलएनएमयू में एआईएसएफआर के छात्रों ने की तालाबंदी के बाद कुलपति के साथ हुई वार्ता। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1496853322016

दरभंगा : एआईएसएफ (आर) से जुड़े छात्रों ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय मुख्यालय पर प्रदर्शन किय. साथ हीं कार्यालय से कर्मियों का निकाल कर तालाबंदी कर दी. आंदोलनकारी छात्रों के निशाने पर परीक्षा विभाग में कार्यरत कम्प्यूटर एजेंसी था. छात्रों का आरोप था कि काली सूची में रहने के बावजूद इस एजेंसी से कार्य लिया जा रहा है और परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी हो रही है. छात्र मांग कर रहे थे कि प्रामण पत्र को सत्यापित करने के नाम पर 200 रूपये लिया जाता है, इसे तुरंत रोका जाय. प्रदर्शनकारियों को डॉ. सुमन कुमार झा, डॉ. राहुल राज, सोनू तिवारी, पूजा कुमारी, दीपक स्टार, रंजीत कुमार रंजन, मनोहर कुमार, हिरामणि, प्रिन्यमणि, राम शंकर राणा, अजय मिश्रा, आफताब आलम, बिट्टू, सुधांशु ने भी संबोधित किया. बाद में कुलपति के साथ वार्ता हुई. विश्वविद्यालय के पीआरओ ने प्रोक्टर के हस्ताक्षर से प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. जिसमें सात बिंदुओं पर सहमती होने की बात कही गई है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि कम्प्यूटर ऐजेंसी के बारे में कहा गया है कि ऐजेंसी के क्रिया-कलापों का अवलोकन किया जा रहा है एवं शीघ्र ही छात्रहित में विधि सम्मति कारवाई करते हुए समस्याओं का निदान कर लिया जाएगा. स्रातक प्रखंड खंड 2016 के संबंध में विश्वविद्यालय ने कहा कि परीक्षा परिषद् के निर्णय अनुरूप पांच सदस्यीय कमिटि बनाई गई है. उसके प्रतिवेदन के आधार पर जल्द सुधार की जाएगी. इसी तरह सभी सात बिंदुओं पर सहमती बनी.

Share

Leave a Reply