
Home मुख्य योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। Voice of Darbhanga
योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। Voice of Darbhanga

घनश्यामपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं में एक अलग ही तरह की लहर देखने को मिल रही है।सभी तन मन से आदित्यनाथ योगी के दरभंगा आगमन की तैयारी में जुटे हुए हैं।घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत बुधवार घनश्यामपुर मंडल के बूथ स्तर से लेकर प्रखंड स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला पार्षद दीपक कुमार मिश्र के आवास स्थित की गई बैठक जिसमें जिला प्रभारी राम कुमार झा,प्रखंड प्रभारी रघुनाथ झा,पूर्व विधान पार्षद मिश्री लाल यादव की उपस्थिति रही।आदित्यनाथ योगी का पंद्रह जून को मिथिलांचल के धरती दरभंगा में पहली बार आने पर अधिक संख्या में चलने के लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक करने एवं बूथ विस्तार व प्रभारी नियुक्ति की समीक्षा की गई बैठक में मौजूद सुनील कुमार झा,पंकज कुमार झा,भोला झा,रघुनाथ सिंह आदि रहे।

