Home मुख्य अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बच्ची की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 7, 2017

अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बच्ची की मौत। Voice of Darbhanga

IMG_20170607_231947

दरभंगा: दरभंगा मुजप्फरपुर एनएच 57 पर बुधवार की दोपहर सिमरी थाना क्षेत्र के तेलिया पोखर के समीप तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट आ जाने एक बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने जख्मी अवस्था में जख्मी को नजदीकी पीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर ने नाजुक स्थित को देखकर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया। डीएमसीएच जाने के क्रम में उक्त बच्चीं ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृत बच्ची की पहचान बसतवाड़ा गाँव निवासी सरवर खलीफा की पुत्री सनोवर प्रवीण  (7 ) वर्षीया के रूप मे हुई है। सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया की बच्चीं की शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है ।

Share

Leave a Reply