Home मुख्य मोदी फेस्ट केलिए एलसीडी वैन को किया गया रवाना। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 7, 2017

मोदी फेस्ट केलिए एलसीडी वैन को किया गया रवाना। Voice of Darbhanga

IMG_20170607_234135दरभंगा: मोदी फेस्ट के आयोजनों से पहले बीजेपी की ओर से विशेष एलसीडी वैन को ग्रामीण इलाकों के लिए बुधवार को रवाना किया गया. इसका मकसद केन्द्र की मोदी सरकार की नीतियों को आम जनों के बीच पहुंचाना है. आधुनिक सुविधाओं से लैस ये वैन तीन दिनों तक मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी.

बहादुरपुर के बम्बइया चौक पर खास आयोजन के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने वैन को रवाना किया. ये वैन तारालाही, केवटगामा, डीहलाही,पटोरी, हरिजन टोला और मोरो थाना मैदान में प्रचार करेगी. मौके पर मुरारी मोहन झा, जिलामंत्री राजेश रंजन, अशोक नायक, अमलेश झा, संतोष पासवान, मुकुंद चौधरी, राजीव मिश्रा, बीरू पासवान, कृष्ण मोहन चौधरी, हरि मोहन झा, आशुतोष झा और राम उदित चौधरी, रामशंकर चौधरी आदि मौजूद रहे.

Share

Leave a Reply