Home मुख्य ओवरटेक करने में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 8, 2017

ओवरटेक करने में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला। Voice of Darbhanga

IMG_20170608_175357

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के बिजली मोड़ के पास दरभंगा से सकरी की ओर जा रही हुंडई कार ने मोटरसाइकिल को ओवरटेक करने के क्रम में कुचल डाला । जिसमे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई । दरसल मृतक मोहम्मद नजिर बिजली गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से अपना निजी काम कर अपने घर इस्लामपुर खरुआ जा रहा था। उसी क्रम में दरभंगा की ओर से आ रही हुंडई कर ने मोटरसाइकिल सवार को ओवरटेक करने के क्रम में कुचलते हुए भाग निकले। लेकिन स्थानीय लोगो ने जब गाड़ी का पीछा किया तो गाड़ी चालक ने सकरी थाना के पास गाड़ी छोडकर भाग निकला । उसके बाद ग्रामीणों ने NH 57 को जाम कर जिला प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए गाड़ी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे । सड़क जाम की सूचना मिलते ही सदर बीडीओ गंगा सागर सिंह और सदर थाना इंस्पेक्टर रविशंकर प्रसाद मौके पर पहुंचकर कर मामला को शांत किया ।

Share

Leave a Reply