
राम की नगरी से सीता की धरती पर आने वाले योगी जी का होगा भव्य स्वागत: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: 15 जून 2017 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी राम की नगरी से मिथिला की धरती पर आ रहे हैं जो सीता माता की धरती मानी जाती है। मिथिला की जनता भी योगी जी के स्वागत में कोई कसर नही छोड़ेगी। मिथिला के परंपरा के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता श्री योगी जी का स्वागत पाग चादर और माला से करेंगे।
उक्त बातें आज योगी जी के दरभंगा आगमन के तैयारियों का जायजा लेने दरभंगा राज मैदान पहुँचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कही। उनके साथ उपस्थित प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने राज कैम्पस में कार्यालय सह पूछताछ केंद्र का उद्घाटन संयुक्त रूप से करते हुए कहा कि योगी जी की सभा ऐतिहासिक होगी और इसके लिए जिला से लेकर प्रदेश तक के कार्यकर्त्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता मुरारी मोहन झा ने कहा कि योगी जी के दौरे के नाम सुनकर ही विरोधियों को बुखार लगना शुरू हो चुका है क्योंकि योगी जी के दौरे के बाद उनकी उल्टी गिनती शुरू होने वाली है। पूर्व विधायक अशोक यादव ने बताया कि 10 जून से 12 जून तक मोदी फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन लहेरियासराय स्थित धरनास्थल मैदान में किया गया है जहाँ केंद्र सरकार के तीन साल के उपलब्धियों के विषय में लोगो को बताया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरी सहनी, जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक, मीडिया प्रभारी अमलेश झा, जिलाममंत्री राजेश रंजन, मुकुन्द चौधरी, रामाशंकर ठाकुर आदि सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

