Home मुख्य कैंसर पीड़ितों की मदद केलिए जिलाधिकारी से लगाई गुहार। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 8, 2017

कैंसर पीड़ितों की मदद केलिए जिलाधिकारी से लगाई गुहार। Voice of Darbhanga

IMG_20170609_005511दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के हावीडीह दक्षिणी पंचायत के सिमरा-नवटोल गांव में दर्जनों लोग कैंसर रोग की चपेट में हैं. हाल के समय में दस लोगों की मौत हो गई जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है. इस गांव की पीड़ा से अवगत कराने के लिए मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को डीएम से मिला.

प्रदीप कुमार चौधरी ने बताया कि मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा और बीमारी का कारण लोगों के लिए रहस्य बना हुआ है. उन्होंने मरने वालों की सूची भी डीएम को दी और समस्या के निदान के लिए हस्तक्षेप की गुजारिश की.

मरने वालों में घूरण यादव, जनक देवी, घूरण राम, जीवछ यादव, हरिश्चंद्र यादव, घनश्याम यादव, राम विलास यादव, सियाराम राम, प्रकाश पासवान और शांति देवी शामिल हैं जबकि मसोमात झड़ी देवी, विजय कुमार यादव और राम विलास राम की हालत गंभीर है.

जानकारी के मुताबिक इसका एक कारण है प्रदूषित पानी का इस्तेमाल है. इसे ध्यान में रखते हुए डीएम ने भी सिविल सर्जन के साथ ही पीएचइडी के अधिकारियों को हालात का जायजा लेने के लिए प्रभावित गांव भेजने का भरोसा दिया है.

प्रतिनिधिमंडल ने तत्काल मृतकों के परिजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक योजना से कवर करने की मांग भी की. आपको बता दें कि आठ सौ की आबादी वाले इस गांव में पिछड़ी, दलित और महादलित समुदाय के लोग बसते हैं.

Share

Leave a Reply