
ब्रांडेड कम्पनियों के नक़ली जर्दा, पीला पत्ती बनाने वाले उद्योग का पर्दाफाश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के कबिराबाद स्थित गुल्लोबाड़ा मोहल्ला में पुलिस ने छापेमारी कर नकली जर्दा, पीला पत्ती व गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का उदभेदन कर दिया। हालांकि, धंधेबाज पुलिस को देख खिड़की से छलांग लगाकर भागने में सफल रहा। फैक्ट्री से भारी मात्रा ब्रांडेंड कंपनी का नकली जर्दा, पीला पत्ती, गुटखा बरामद किया है। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी कैलाश मंडल का बेटा टूना मंडल दो वर्षों से इस गोरख धंधा में लिप्त था। वह अपनी छत पर एक मकान बनाकर फैक्ट्री चलाता था। छापेमारी में पैकिंग करने वाली मशीन, रेपर, खाली डब्बे, केमिकल आदि सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि लाखों रुपये के सामान बरामद हुए। उन्होंने बताया कि टूना मंडल का नेटवर्क काफी उंचा है। इस नकली कारोबार में कई लोग शामिल हैं। हालांकि, उसकी गिरफ्तारी के बाद ही अन्य लोगों के नाम का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि टूना ब्रांडेड कंपनी जिसकी बाजार में अधिक बिक्री है उस कंपनी का नकली माल तैयार करता था। माल पैक करने के लिए वह ब्रांडेड कंपनी का खाली डब्बा इस्तेमाल करता था। प्रभारी एसएसपी ने बताया कि यह थौक में माल बेचता था। इसका माल कौन खरीदता था और कहां बेचता था इसकी जानकारी टूना की गिरफ्तारी के बाद हो होगी। छामेमारी नगर थानाध्यक्ष रमेश दुबे, कोतबाली ओपी प्रभारी महेश्वर मिश्रा सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

