
चोरी की बाइक पर असली नम्बर चढ़ा कर घूमने वाले तीन शातिर धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: चोर आजकल चोरी की बाइक को सही बनाने केलिए नये नये तरीके ढूंढ लेते हैं। यहां तक की चोरी की बाइक पर असली बाइक का नंबर चढ़ा कर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, रात्रि गश्ती दौरान पुलिस ने तीन शातिरों को चोरी की बाइक सहित दबोच लिया। प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर चोरी की बाइक इस्तेमाल करता था। सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के बुधना चौक पर बैट्री, इंवटर व डेनवो मरम्मत की दुकान है। इस दुकान में दो पार्टनर हैं। पुपरी थाना क्षेत्र के किरौली गांव निवासी महेश साह के पुत्र संजीत कुमार साह व उसी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी आशनारायण सिंह के पुत्र सुनील कुमार सिंह आपस में मिलकर दुकान चलाते हैं। इस दुकान में कुछ दिन पहले तक सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा गांव निवासी सुरेन्द्र शर्मा के पुत्र रवि कुमार शर्मा दोनों पार्टनर की दुकान में बतौर स्टाफ काम करता था। एक माह पहले रविकुमार शर्मा ने चोरी की बिना नंबर वाली पैशन प्रो बाइक अपने मालिक संजीत कुमार साह के हाथ बेचा था। इसके बाद सुनील कुमार सिंह ने अपनी पैशन प्रो बाइक बीआर33के-8213 की नंबर. को चोरी की बाइक पर लगाकर दोनों पार्टनर चढ़ने लगा। इस बीच बुधवार को देर संजीत कुमार साह अपने एक स्टाप के साथ रवि को छोड़ने के लिए भरवाड़ा जा रहा था। लेकिन, रात्रि गस्ती के दौरान एएसआई ब्रजेश पांडे ने तीनों को ट्रिपल लो¨डग में पकड़ कर पूछताछ की। जब छानबीन की गई तो उक्त गाड़ी चोरी की निकली। प्रभारी एसएसपी श्री अहमद ने बताया कि तीनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

