Home मुख्य छात्र संगठनों के बन्द से यातायात प्रभावित। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 8, 2017

छात्र संगठनों के बन्द से यातायात प्रभावित। Voice of Darbhanga

IMG_20170609_060938

दरभंगा: इंटर रिजल्ट में अनियमितता के लग रहे आरोपों के विरोध में वाम छात्र संगठनों के राज्य-व्यापी बंद का असर दरभंगा में देखा गया. रेलवे जंक्शन और मुखय सड़कों पर आवागमन कई घंटों तक बाधित रहा. छात्र नेताओं ने राज्य में बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई.

दरभंगा रेलवे जंक्शन पर सुबह आंदोलित छात्रों ने बिहार संपर्क क्रांति को बीस मिनट तक रोके रखा. उसके बाद छात्रों का जत्था भोगेन्द्र झा चौक पहुंचा और सड़क को जाम कर दिया. इसके बाद शहर में अवस्थित दोनों विश्वविद्यालयों के काम-काज को छात्रों ने ठप कर दिया. इससे पहले सुबह में ही छात्रों ने विभिन्न रास्तों में पड़ने वाले कोचिंग संस्थानों में चल रही पढ़ाइ को रोक दिया.

इंजीनियरिंग कालेज के पास इस्ट-वेस्ट कारिडोर पर छात्रों ने मोर्चा संभाला और यातायात रोक दिया. आइसा, एआइएसएफ, एआरडीएसओ, एसएफआइ, इनौस, डीवाइएफआइ के छात्रों ने बंद में हिस्सा लिया.

Share

Leave a Reply