
पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर जिला साईकिल चोर गिरोह के सदस्य। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एपीएम थाना क्षेत्र स्थित थलवार स्टेशन के पास पुलिस ने दो चोर को गिरफ्तार कर अंतर जिला साइकिल चोर गिरोह का उदभेदन कर दिया। बताया जाता है कि इस गिरोह का नेटवर्क दरभंगा सहित समस्तीपुर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली आदि जिलों तक फैला है। गिरफ्त में आया गिरोह का सरगना मंगल सहनी समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर गांव निवासी बुधु सहनी का पुत्र है। जबकि, उसका सहयोगी मो. इस्लाम समस्तीपुर के मथुरापुर ओपी स्थित अकबरपुर मोहल्ला निवासी मो. युनूस का पुत्र है। हालांकि, गिरोह का एक सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद ने बातया कि यह गिरोह साइकिल, चापाकल का हेड व मोटर, दुध का ड्राम आदि की चोरी करता था। थलवारा स्टेशन के पास ये लोग घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने गस्ती दौरान दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में खड़ा पाया। जब दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों भागने लगे। इसके बाद थानाध्यक्ष श्री पाठक ने खदेड़ कर अवधेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, उसका दुसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। प्रभारी एसएसपी श्री अहमद ने बातया कि पूछताछ में अवधेश ने बताया कि फरार होने वाला उसका साथी मंगल सहनी उसके ही गांव का रहने वाला है। उसके साथ मिलकर विभिन्न जिलों में घटना को अंजाम देता है। साथ ही चोरी की साइकिल, चापाकल का हेड, मोटर व दुध ड्राम को समस्तीपुर के मथुरापुर स्थित छिली चौक के कबारखाना मालिक मो. इस्लाम के हाथ बेच देता है। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी कर चोरी की दर्जनों साइकिल, मोटर व सैकड़ों की संख्या में चापाकल का हेड बरामद कर लिया। पुलिस ने दुकानदार इस्लाम को भी चोरी का सामान खरीदने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। सरगना अवधेश सहनी ने पुलिस को बताया कि वह चोरी के आरोप में विभिन्न जिलों में कई बार जेल जा चुका है। वर्ष 2008 में पहली वार कल्याणपुर में साइकिल चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। इस मामले में वह जेल गया था। इसके बाद वह पलट कर नहीं देखा। अभी तक उसने कितनी वार चोरी किया है यह भी उसे याद नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि कबारखाना मालिक मो. इस्लाम उसके गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसे चोरी के सामान को बेचने का जिम्मा दिया था। उसने पुलिस को बताया कि साइकिल चोरी करने के क्रम उसके निशाने पर सबसे अधिक स्कूली बच्चे होते थे। साइकिल लगाते ही ये लोग लेकर फरार हो जाता था। इसके बाद उसे ट्रेन पर लादकर समस्तीपुर ले जाता था। प्रभारी एसएसपी श्री अहमद ने बताया कि फरार मंगल को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं दोनों गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

