Home मुख्य मंदसौर गोलीकांड के विरोध में किसान सभा का प्रतिरोध मार्च। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 9, 2017

मंदसौर गोलीकांड के विरोध में किसान सभा का प्रतिरोध मार्च। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1497057365742दरभंगा: दरभंगा जिला किसान काउंसिल की ओर से मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुए 6 किसानों की हत्या के विरूद्ध प्रतिरोध मार्च निकाला गया. मार्च पोलो मैदान से होकर आयुक्त कार्यालय, समाहरणालय, लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक, होते हुए पुन: लहेरियासराय टावर पहुंचा और वहा पर नुक्कड़ सभा का अयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव रामसागर पासवान ने किया. इस अवसर पर अपने संबोधन में किसान सभा के राज्य अध्यक्ष ललन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है. किसानों द्वारा जब फसल का उचित दाम एवं कर्जा माफी की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, तो भाजपा शासित सरकार किसानों पर गोली चला रही है. किसान सभा पूरे देश में किसानों  को लाभकारी मूल्य मिले और कर्जा माफी हो इन मुद्दों को लेकर देशव्यापी संघर्ष कर रही है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने चुनावी घोषणा में किसानों को खेती में लागत के डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, मगर सरकार उस वादे पर अमल नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है. अभी सरकार ने किसानों के पशुओं की खरीद बिक्री पर रोक लगा कर किसान विरोधी रूप अपना रही है. किसान सभा पशु के खरीद बिक्री की रोक को अविलंब वापस लेने की मांग कर रही है और इन मुद्दों पर राज्यव्यापी संघर्ष शुरू करेगी. किसान सभा के जिला सचिव श्याम भारती ने कहा कि सरकार अमीरों का कर्जा माफ कर रही है और जब किसान अपनी फसलों की उचित दाम और कर्ज की माफी की मांग को लेकर सड़कों पर आंदोलन कर रही है, तो किसानों पर पुलिस गोली चला रही है. उन्होंने कहा कि 14 जून को अजीत सरकार शहादत दिवस के अवसर पर दरभंगा जिले में मंदसौर में हुए शहीद किसानों के शहीद दिवस के रूप में आक्रोशपूर्ण जन कारवाई समाहरणालय पर आयोजित करेगी. उन्होंने मांग किया कि किसानों के कर्जा माफी किया जाए एवं  स्वामीनाथन कमीशन को लागू किया जाए. सभा को महेश दुबे, सुधीर पासवान, सुबोध चौधरी, सुनील ठाकुर, मोहम्मद जफर, सुशीला देवी, छात्र नेता मुकुल राज ने संबोधित किया.

Share

Leave a Reply