Home मुख्य एक ही रात चोरो ने पाँच दुकानों का ताला तोड़ा। Voice of Darbhang
मुख्य - June 10, 2017

एक ही रात चोरो ने पाँच दुकानों का ताला तोड़ा। Voice of Darbhang

IMG_20170610_152040

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के सनहपुर श्याम चौक पर नौ जून की रात चोरो ने पांच दुकान का ताला तोड़कर हजारो रूपये की चोरी एवं सामान गायब कर दिया । भालसरी सीमेंट के प्रोपराइटर शशिनाथ झा ने बताया की लगभग दो से ढाई लाख नगद रूपया एवं पैसा गिनने की मशीन के साथ साथ ट्रक और ट्रेक्टर का कुछ कागजात चोरी हुई है । मिठाई दूकानदार नरेश साह ने  बताया कि मेरे यहां से सैमसंग का मोबाइल और छह-सात सौ रुपए एवं एक लाईट गायब कर दिया । बेल्डिंग दुकानदार लक्ष्मण महतो ने बताया की गल्ला का ताला तोड़कर लगभग दो से तीन हजार रुपए ले गया । इधर आनंद साह की मिठाई दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया मगर अंदर से ताला लगने के कारण चोरी करने मे विफल रहा । वही अजय झा के हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया मगर ताला नही टूट सका।

Share

Leave a Reply