Home मुख्य नीतीश सरकार के राज्य में विकास की गाड़ी रुकी हुई है : श्रीकान्त शर्मा। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 10, 2017

नीतीश सरकार के राज्य में विकास की गाड़ी रुकी हुई है : श्रीकान्त शर्मा। Voice of Darbhanga

IMG_20170610_171722

दरभंगा: केंद्र सरकार के तीन वर्ष के उपलब्धि पर लहरियासराय, धरनास्थल मैदान में मोदी फेस्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय ऊर्जा मंत्री सह केंद्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा (उत्तर प्रदेश) ने किया। इस समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरि सहनी एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक ने किया। माननीय मंत्री का मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग, माला, चादर से जिला अध्यक्ष हरी सहनी ने स्वागत किया। स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष श्री सहनी ने कहा कि राजा जनक की पुत्री मां सीता की धरती, विद्यापति राजा सलेश, दिनाभद्री, याज्ञवल्क की पवित्र भूमि पर श्रीकांत जी का हार्दिक अभिनंदन है। आपके आगमन से केंद्र सरकार की उपलब्धि एवं योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचेगी और लोगों को लाभ मिलेगा। उद्घाटनकर्ता माननीय श्रीकांत शर्मा जी ने कहा कि देश के गरीबों, दलितों, किसानों के लिए पूरी तरह से समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने तीन साल पूरे कर लिए हैं। भ्रष्टाचार, कालाधन और आतंकवाद के खिलाफ आजादी के बाद सबसे बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राजनीतिक नफा-नुकसान की परवाह किए बिना नोटबंदी को लागू किया गया। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी लॉन्च पैड को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर मयनमार में विद्रोहियों की खात्मा हो, सरकार ने साहसिक निर्णय लेकर देश की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित की है। मोदीजी के एजेंडे में गांव और गरीब सबसे ऊपर है, जनधन योजना के अंतर्गत 28 करोड़ से ज्यादा बैंक अकाउंट खुले हैं, 13 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा बीमा के दायरे में लाए गए हैं, 7.30 लोगों को मुफ्त लोन उपलब्ध कराया गया है, दो करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर सरकार ने उनके जीवन से धुंए को निकालने का कार्य किया है। गरीबों को सस्ता इलाज, सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने ठोस पहल की है। गरीबों के लिए पक्का मकान बनवाने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते दर ऋण उपलब्ध करवाना एवं किसानों के कल्याण के लिए सिंचाई बीमा और संस्थागत ऋण की सुविधा उपलब्ध, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत न्यूनतम प्रीमियम अधिकतम बीमा दिलाने, खाद की कालाबाजारी समाप्त करने के लिए नीम कोटेड खाद्य खुले बाजार में उपलब्ध करा दी गई है। आज सरकार और जनता के बीच विश्वास का संबंध क़ायम हो चुका है। मोदी सरकार गरीबों के प्रति समर्पित भावना से काम कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोंच अंत्योदय थी, सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए अनेकों प्रकार की योजनाएं चला रही हैं।

माननीय मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बिहार में विकास की गाड़ी रुकी हुई है। नीतीश मंत्रिमंडल के सदस्यों का रोज भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है, शिक्षा के क्षेत्र में बिहारी छात्रों का भविष्य अंधकार में ले जाने का कार्य कर रही है ये सरकार। पैसे पर डिग्री के साथ-साथ टॉपर बनाए जा रहे हैं और नीतीश कुमार भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्रवाई नहीं कर के सिर्फ शराबबंदी का ढिंढोरा पीट रहे हैं। आने वाले समय में जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में वहां की जनता ने भरष्ट और विकास विरोधी सरकार को उखाड़ फेंका उसी तरीके से हमारे बिहारी भाई भ्रष्टाचारी नीतीश सरकार को बिहार से उखाड़ फेंकेंगे और पूर्ण बहुमत कि बिहार में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना मोर्चा, राजेश वर्मा, जाले विधायक जीवेश कुमार, नगर विधायक संजय सरावागी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, सुनील सिंह, पूर्व विधायक अशोक यादव, राम निवास, मिश्री लाल यादव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेश मंडल, जिला प्रभारी राम कुमार झा, डॉ0 अरविंद सिंह मोदी फेस्ट प्रभारी, डॉ0 रामचंद्र प्रसाद, सुजीत मलिक प्रदीप ठाकुर, राम पदारथ ठाकुर, संजीव साह, आदित्य नारायण चौधरी, शिवजी प्रसाद यादव, सचिन जैन, मुरारी मोहन झा, विवेकानंद पासवान, अमलेश झा, राजेश रंजन, अमित झा, वीरु पासवान, अभय झा, संतोष पासवान, धर्मशीला गुप्ता, मीना झा, अशोक कुमार, संजीव गुप्ता, प्रमोद सरन साहू, विकास चौधरी, जितेंद्र झा, ज्योति कृष्ण झा “लवली”, मुन्ना जी, मणिकांत मिश्रा, पारसनाथ चौधरी, शंकर भगवान पूर्वे, संतोष झा, पवन कुमार निराला, सुजीत कुमार, अमित झा आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply