Home मुख्य ट्रक से सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से जख्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 10, 2017

ट्रक से सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से जख्मी। Voice of Darbhanga

IMG_20170610_180605

दरभंगा: केवटी थाना क्षेत्र के कोयलस्थान चौक के ट्रक और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोगो की मदद से इलाज के लिए केवटी प्राथमिक स्वास्थ भेजा गया , जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया। दरसल घटना उस वक्त घटी जब  बालू से लदा एक ट्रक दरभंगा से रैयाम जा रहा था और चक्का लहवार निवासी शत्रुघ्न साह का पुत्र अमरजीत कुमार और रामनारायण साह का पुत्र राजू कुमार मोटरसाइकिल से दरभंगा की ओर जा रहा था। उसी क्रम में कोयलस्थान के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई। जिसमे दोनों मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही स्थानीय लोगो ने ट्रक चालक को पकड़ कर एनएच 105 को जाम कर , जिला प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे , लेकिन उसी वक्त केवटी प्रखंड के अंचलाधिकारी संतोष कुमार सुमन मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों को समझाबुझा कर मामले को शांत किया और दोनों घायलों को इलाज के लिए अपनी गाड़ी से केवटी प्राथमिक स्वास्थ पहुँचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल अमरजीत कुमार को डीएमसीएच रेफर कर दिया ।

Share

Leave a Reply