Home मुख्य भूमि विवाद में अपहरण कर कंसी के युवक की हत्या! Voice of Darbhanga
मुख्य - June 10, 2017

भूमि विवाद में अपहरण कर कंसी के युवक की हत्या! Voice of Darbhanga

IMG_20170611_064702

दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित कुंवरपट्टी चौक से 2 जून को बरामद शव की पहचान शनिवार को कर ली गई । इसकी शिनाख्त कंसी गांव निवासी स्व. सुशील चौधरी के पुत्र विनोदानंद चौधरी उर्फ बब्लू के रूप की गई है। बताया गया है कि विनोदानंद को पहले अगवा किया गया था इसके बाद उसकी हत्या कर फोर लेन पर फेंक दिया गया। शनिवार को कुवंरपट्टी गांव स्थित एक गाछी से मृतक का कपड़ा बरामद किया गया। इसके बाद परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। मालूम हो कि पुलिस ने अज्ञात के रूप में टूकड़े-टूकड़े में शव को बरामद किया था। जिसकी पहचान होना मुश्किल था। लेकिन, कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान होने के बाद उनके भाई कलानंद चौधरी ने अपहरण कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में उन्होंने गांव के ही भोगी मिश्र, निलाम्बर मिश्र, राकेश मिश्र, राजेश मिश्र को नामजद किया है। भूमि विवाद को लेकर अपहरण कर हत्या करने की बता कही है। बताया जाता है कि मृतक की दादी को बहला कर आरोपितों ने भूमि रजिस्ट्री करा लिया था। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। झाड़ी से बरामद पेंट व सर्ट को पहचाने के बाद उनकी पत्नी संगीता देवी चित्कार मार कर रोने लगी। बताया जाता है कि हत्या करने के बाद घटना को दुर्घटना का रूप दिया गया था। यही कारण था कि मृतक का कपड़ा कही और पाया गया और शव फोर लेन से क्षत-विक्षप्त स्थिति में शव बरामद किया गया। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Share

Leave a Reply