Home मुख्य बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 10, 2017

बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर सड़क जाम। Voice of Darbhanga

IMG_20170611_070104

दरभंगा: बिजली विपत्र में सुधार व शिविर के माध्यम से जनसमस्या का निदान की मांग को लेकर शनिवार को उपभोक्ताओं ने बस्तवाड़ा के समीप सिमरी तारालाही पथ को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की गई। सूचना मिलने पर पहुंचे सिमरी थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने माले नेता व ग्रामीण उपभोक्ता से सकारात्मक वार्ता कर सड़क जाम हटवाया। खेत मजदूर सभा के सदस्य रामबाबू साह के नेतृत्व में उपभोक्ताओं का कहना था कि बिजली विभाग द्वारा समय पर विपत्र नहीं भेजने के कारण परेशानी हो रही है। वहीं नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं रहने के बावजूद भी बिजली बिल अधिक रहता है। वहीं पंचायत समिति सदस्य एजाज खान व उपमुखिया ओवैस अहमद ने कहा कि राम प्रताप दास व रामनारायण महतो के घर के समीप बिजली का खंभा ईंट के सहारे खड़ा है। जो किसी समय धाराशायी हो सकता है। मौके पर अजय यादव, विकास यादव, दीपक पासवान, इम्तेयाज खान, अशोक पासवान, देवेन्द्र चौधरी, महमूद आलम सहित अन्य मौजूद थे। इधर सिमरी थाना पर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सौरव कुमार ने आंदोलनकारी उपभोक्ता को बताया कि समस्या निदान की दिशा में प्रयास चल रहा है। उन्होंने विद्युत फ्रेंचाइजी संचालक सरफराज अंसारी को बिजली बिजली वापस लेने का निर्देश दिया। वहीं शिकायत के बाद जांचोपरांत उपभोक्ता रामेशवर पासवान, लालमणी देवी, हरिलाल महतो, प्रदीप महतो के बिजली विपत्र में सुधार कर दिया गया।

Share

Leave a Reply