
एसएफआइ का मार्गदर्शन कार्यशाला। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: महंत विशेश्वर दास इंटर कॉलेज, सिंहवाड़ा में इंटर के छात्र छात्राओं के लिए एसएफआई के द्वारा भविष्य मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में डॉक्टर वीरेंद्र कुमार चतुवेर्दी तथा पुरुषोत्तम कुमार जयसवाल के द्वारा छात्रों को 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद विभिन्न जीवनवृति अपनाने के विषय में सलाह दी गई. पढ़ाई किस प्रकार की जाए, किस प्रकार के पुस्तक की सहायता ली जाए, पुनरावृति किस प्रकार की जाए इत्यादि विषय में मार्गदर्शन दिया गया. इस कार्यशाला में 12वीं के छात्र मोहम्मद फैज, पप्पू कुमार साह, मुकुल झा, रीमा कुमारी, सरिता कुमारी सहित कई दर्जन छात्र छात्राओं ने भाग लिया. एसएफआई के जिला संयोजक मुकुल राज के अनुसार इस प्रकार के कार्यशाला का आयोजन विभिन्न पंचायतों तथा प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा. कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने बिहार प्रशासनिक सेवा, भारतीय प्रशासनिक सेवा, इंजीनियर, डॉक्टर, कम्प्यूटर विज्ञान से संबंधित जानकारी प्राप्त किए.

