Home मुख्य रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ छात्र परिषद ने मनाया काला दिवस। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 10, 2017

रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ छात्र परिषद ने मनाया काला दिवस। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1497146057950दरभंगा: राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत जन अधिकार छात्र परिषद ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में काला बिल्ला लगाकर मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर काला दिवस मनाया। इसका नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमार यादव, विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपक झा, प्रदेश महासचिव शुभम सिंह ने किया। जुलूस कटहलबाड़ी एमएलएसएम कालेज होते हुए दरभंगा टावर, मिर्जापुर, स्टेशन रोड, आयकर चौराहा होते हुए विश्वविद्यालय प्रांगण में पहुंचा और एक सभा में बदल गया। सभा की अध्यक्षता युवा परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव उर्फ चुनमुन यादव ने की । युवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह यादव ने कहा कि बिहार इंटरमीडिएट कॉउंसिल भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया है। प्रदेश महासचिव गंगा प्रसाद यादव ने बिहार सरकार की शिक्षा नीति को विफल बताया। सिर्फ दारूबंदी के नाम पर बिहार सरकार अपनी पीठ अपना थपथपा रही है। प्रदेश प्रवक्ता सोनू तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार के नाकामियों से ओजस्वी छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। प्रदेश महामंत्री पुतुल बिहारी ने कहा कि इंटर के छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा तो जन अधिकार पार्टी लगातार सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। जिला मीडिया प्रभारी केशव सिंह ने कहा कि छात्र परिषद की मांगे नहीं पूरी होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। सभा को महासचिव डॉ. सुरेंद्र कुमार, साईं कुमार निरुपम, मुकेश बिहारी, राधे कृष्ण बिहारी, चंदन यादव कुणाल बिहारी, सुजीत झा, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार, राजन सिंह, विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र मोहन यादव, छात्र नेता रोहन बिहारी, कन्हैया कुमार यादव इत्यादि ने संबोधित किया।

Share

Leave a Reply