Home मुख्य गरीबो के प्रति समर्पित है मोदी सरकार: चौबे। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 11, 2017

गरीबो के प्रति समर्पित है मोदी सरकार: चौबे। Voice of Darbhanga

IMG_20170612_030003

दरभंगा: सांसद अश्विनी चौबे ने कहा है कि केंद्र सरकार के 3 साल की उपलब्धियां आमजनों तक पहुंचाने के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। ताकि आम लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के प्रति समर्पित सरकार है। सांसद अश्विनी चौबे रविवार को मोदी फेस्ट प्रदर्शनी के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि शोषित वंचित गरीबों सहित आम जनता के हित के लिए लगभग साथ योजनाएं जमीन पर उतारने का कार्य किया। लेकिन बिहार सरकार के नाकामी के कारण योजना का लाभ आमजनों तक नहीं पहुंच पाई है। नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना फ्लॉप साबित हुई। केंद्र सरकार से मिल रही राशि को लूटने का कार्य किया गया। जिसका कारण बिहार के जमीन पर एक भी विकास की योजना नहीं चल पा रही है। गरीब मरीजों को राज्य के सरकार में दवा और चिकित्सा सरल रूप से उपलब्ध हो जाती थी लेकिन आज अस्पतालों में न समय पर डॉक्टर उपलब्ध हो पाते हैं ना जरूरतमंदों को दवा उपलब्ध हो पाती है। वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के 12वीं परीक्षा में 64 प्रतिशत बच्चे फेल हो गए। परिणाम में गड़बड़ी हुई और पैसा के आधार पर परिणाम प्रकाशित की गई। बिहार के बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह नीतीश सरकार की नाकामी का परिणाम है। नीतीश के संरक्षण में उनके उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। बेनामी संपत्ति पकड़ी गई और नीतीश कुमार लालू के डर से कार्रवाई करने के बदले मुंह बंद कर लिए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इस भ्रष्टाचार की राशि में कहीं न कहीं नीतीश कुमार का हिस्सा लगता है। आने वाला समय भाजपा का होगा और बिहार में सबका साथ सबका विकास के साथ कानून का राज होगा और भ्रष्टाचारी अपराधी जेल जाएंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, प्रदेश मंत्री सह विधान पार्षद अर्जुन सहनी, जाले विधायक जीवेश कुमार, जिला अध्यक्ष हरि सहनी, सुनील सिंह, अशोक यादव, मिश्री लाल यादव, अशोक नायक, मुरारी मोहन झा, सुजीत मल्लिक, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, शिवजी प्रसाद यादव, संजीव साह, प्रदीप ठाकुर, हेमंत कुमार झा, मनोज कुमार झा पप्पू, राम कुमार झा, जिला प्रभारी अभय झा, विवेकानंद पासवान, अमलेश झा,मुकुंद चौधरी, अमित झा वीरू पासवान, संतोष पासवान, अमित झा, उपेंद्र साहू, प्रमुख सदर दरभंगा, ज्योति कृष्ण झा लवली, बेचन कुमार झा, विकास चौधरी, केदार झा, धर्मशीला गुप्ता आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply