Home मुख्य बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध जख्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 11, 2017

बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध जख्मी। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1497217614936

केवटी  : दरभंगा-जयनगर एनएच 105 पर रनवें चौक के समीप रविवार को बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार वृद्ध पाराडीह गांव के रामविलास सिंह जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने  जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए सीएचसी भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं गाड़ी को पकड़ कर जख्मी के परिजन के हवाले कर दिया. बोलेरो फिलहाल अस्पताल परिसर में लगी है. जानकारी के मुताबिक रामविलास साइकिल से आवश्यक काम से रनवें आ रहे थे. इसी क्रम में दरभंगा की ओर से आ रहे बोलेरो ने उक्त स्थल के समीप उसे धक्का मार दिया.

Share

Leave a Reply