Home मुख्य पानी के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 11, 2017

पानी के गड्ढे में डूबने से बालक की मौत। Voice of Darbhanga

IMG_20170612_060143

दरभंगा: केवंटी थाना क्षेत्र के लदारी पंचायत स्थित धोवीगामा में रविवार को 13 वर्षीय एक बच्चे की मौत पानी में डूबने से हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव के कारी सहनी के इकलौता पुत्र अरूण कुमार सहनी के रूप में गई है। बताया जाता है कि गांव के कुछ बच्चे एक गढ़े में मछली मार रहे थे। इसी बीच बच्चों को एक शव दिखाई दिया। इसके बाद हल्ला हुआ। जब पानी में लोगों ने डूबकी लगाई तो अंदर से शव बरामद किया गया। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि अरूण शनिवार से लापता था। परिजनों ने बताया कि वह एक बाग में खेलने के लिए घर से निकला था। लेकिन, पानी से भरे गढ़े के पास कैसे पहुंचा यह किसी को पता नहीं है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि खेलने के बाद अरूण पांव धोने के लिए गढ़ा में गया था। इसी बीच वह घटना का शिकार हो गया। घर पर शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा गया। वहीं गांव में मातम छा गया। इकलौते पुत्र की मौत से हर लोग दु:खी थे। मालूम हो कि अरूण के पिता छपरा स्थित किसी ईंट भट्टा में मजदूरी का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वे अपने गांव के लिए रवाना हो गए। इधर, अरूण की मां सुनीता देवी, पिता कारी सहनी व बहन शिवानी तथा कुमकुम कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

Share

Leave a Reply