Home मुख्य रास्ता विवाद में महिला की पीट पीट कर हत्या। Voice of Darbhanga
मुख्य - June 12, 2017

रास्ता विवाद में महिला की पीट पीट कर हत्या। Voice of Darbhanga

400x400_c81648b1b36df517c823733e2a525a56

दरभंगा – सदर थाना क्षेत्र के शिशो डीह गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पहले दो पक्षो में तू तू मैं हुई , फिर देखते ही देखते दोनो पक्षो जमकर मारपीट होने लगी । दो पक्षो में हुई मारपीट में एक पक्ष ने मुन्नी देवी नामक महिला को इतना पीटा की महिला की मौत हो गयी और उसके पति उत्तिमलाल बुरी तरह घायल हो गए , जिनका इलाज दरभंगा मेडिकल कालेज एन्ड हॉस्पिटल में चल रहा है |पीड़ित उत्तिमलाल का कहना है की बहुत दिनों से पड़ोसी के साथ रास्ता का विवाद चल रहा था और आज पड़ोसी के द्वारा रास्ते पर दीवाल खड़ा कर रहे थे , जिसको हम दोनो ने रोका तो भजन दास और उसके सहयोगियों ने हमे और हमारी पत्नी को पीटने लगा , वो लोग हमारी पत्नी को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई । वही दरभंगा के एएसपी दिलनवाज अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छः लोगो को गिरफ्तार कर लिया है । वही जमीनी विवाद में एक महिला को पिट पिट कर हत्या कर दी गयी है , जिसको दरभंगा पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और मारपीट और हत्या की इस घटना में बारह लोगो पर नामदर्ज प्राथमिकी की गई है , जिसमे से छः लोगो को गिरफ्तार हो गई है बांकी बचे अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।

Share

Leave a Reply